गेहूं की कीमतों में उछाल : किसानों को मिल रहा अच्छा मुनाफा
Author - KisanKhabar
02 Mar 2025
देशभर में नई गेहूं की फसल की आवक शुरू हो चुकी है, और किसानों को मंडियों में एमएसपी से ज्यादा कीमत मिल रही है। इस बार मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल के 2275 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।
किसानों को मंडियों में मिल रहे अच्छे दाम
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों की मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है, जिससे उनके चेहरे खिले हुए हैं।
यूपी की मंडियों में गेहूं के भाव (रु./क्विंटल)
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
---|---|---|---|---|
आनंदनगर, महाराजगंज | दड़ा | 2300 | 2400 | 2350 |
लेड़ियारी, प्रयागराज | दड़ा | 2700 | 2900 | 2780 |
सिकंदरा राव, हाथरस | दड़ा | 2650 | 2730 | 2655 |
लहरपुर, सीतापुर | दड़ा | 2800 | 2810 | 2805 |
खैर, अलीगढ़ | दड़ा | 2750 | 2950 | 2850 |
पूरनपुर, पीलीभीत | दड़ा | 2820 | 2910 | 2865 |
अन्य राज्यों की मंडियों में गेहूं के भाव (रु./क्विंटल)
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
---|---|---|---|---|
बड़ा मलहरा, मध्य प्रदेश | मिल क्वालिटी | 2700 | 2725 | 2725 |
मूंदी, मध्य प्रदेश | NA | 2300 | 2500 | 2475 |
सैलाना, मध्य प्रदेश | NA | 2400 | 2500 | 2500 |
जलगांव, महाराष्ट्र | 147 Average | 2500 | 2695 | 2680 |
उमरेड़, महाराष्ट्र | अन्य | 2550 | 3200 | 2850 |
लालसोट, राजस्थान | अन्य | 2981 | 3159 | 3025 |
कोटा, राजस्थान | अन्य | 2651 | 3100 | 2900 |
जंबूसर, गुजरात | अन्य | 2700 | 3300 | 3000 |
बागसरा, गुजरात | लोकवन गुजरात | 2310 | 2585 | 2447 |
उपलेटा, गुजरात | अन्य | 2125 | 2445 | 2300 |
कई राज्यों में एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू
- मध्य प्रदेश सरकार एमएसपी के ऊपर 175 रुपये बोनस दे रही है, जिससे किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है।
- 15 मार्च से एमपी में सरकारी खरीद शुरू होगी, क्योंकि बारिश के कारण फसल में नमी आ गई है।
सबसे लोकप्रिय
संयोगिक खबरें
सनसनीखेज